October 10, 2026 5:17 am

पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

– नगवां ब्लॉक का एक ऐसा गांव जहां नहीं मिल रहा है नल जल योजना से पानी

वैनी/ सोनभद्र (कन्हैयालाल) विकास खंड नगवां ग्राम पंचायत सिकरवार के सड़ सोत में करीब दर्जनों से अधिक घरों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन नल जल योजना से पेयजल नहीं मिल रहा है लोग नदी नालों और कुआं का दूषित पानी पीने को मजबूर है कही दूर हैंडपंप भी है अक्सर खराब ही रहता है कुआं का दूषित पानी पीने से कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में जिम्मेदार जल निगम के अधिकारी कागजों में खानापूर्ति कर मामले का इतिश्री कर लेते है।
ग्रामीण जालिम ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल का पाइप बिछाया गया है लोगों के घरों में टोटी भी लग गई लेकिन अभी तक पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुआ दूर हैंडपंप और कुआं से पानी लाकर किसी तरह गुजर बसर करना पड़ता है और दूषित पानी पीने से आए दिन लोग विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का शिकार होते रहते हैं।
ग्रामीण सवरू राम ने बताया कि कई बार इसकी सूचना ग्राम प्रधान जल निगम के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, ग्रामीण मराछू राम ने बताया कि एक बार जल निगम से अधिकारी आए थे और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया पर वो भी सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया।
इस मामले को लेकर जब जल निगम के एक्सियन महेंद्र सिंह से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर व्यस्त बता रहा था। ग्रामीण अशोक भारती, सीताराम पासवान, मराछु राम, जालिम, छोटू हीरालाल, शारदा आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित को पेयजल आपूर्ति बहाल करने हेतु निर्देशित करने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!