October 11, 2026 6:11 am

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

विंढमगंज/सोनभद्र (संतोष मिश्रा) रेलवे पीडब्ल्यूआई कार्यालय परिसर में रेलवे कर्मचारियों द्वारा विश्वकर्मा पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया। पूजा को लेकर पूरे रेलवे परिसर में भक्तिमय माहौल हो गया था। हर रेलवे कर्मचारी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते देखे गए। पीडब्ल्यू आई कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जो लोग फोटो क्लिक करते दिखे पूजा को लेकर पीडब्ल्यूआई सहित अन्य जगहों पर साफ सफाई की गई थी। विश्वकर्मा पूजा को लेकर वाहन मालिक से लेकर छोटे- मोटे उद्योग धंधे वालों द्वारा भी पुजा अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बुधवार शाम को विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विसर्जन जुलूस निकाला गया जो डिजे बाजे की धुन में रेलवे कर्मचारी झूमते नजर आए रेलवे स्टेशन से बाजार होते हुए सततवाहनी नदी। में मुर्ति विसर्जन किया गया और पीडब्ल्यूआई कार्यालय परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष पीडब्ल्यूआई विजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष काशी राम, सचिव कृष्ण मोहन पीडब्ल्यूआई गढ़वा , व्यवस्थापक संतोष कुमार, जितेन्द्र चौधरी, कपिल मेठ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!