October 11, 2026 11:37 am

लीलाडेवा में आधा साल से ट्रांसफार्मर खराब टोल फ्री पर शिकायत के बाद भी विभाग सुस्त

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) नधिरा उपकेंद्र अंतर्गत लीलाडेवा गाँव मे पिछले छः महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है गाँव के टोला बंधवाडॉड में आबाद लगभग 25 से 30 घरों के लोग अंधेरे में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।ग्राम प्रधान मुन्नलाल ने बताया कि 1912 टोल फ्री नम्बर पर कई बार शिकायत भी की गयी लेकिन लापरवाह विभाग सुस्त पड़ा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि पिछले छ महीने में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नधिरा में तैनात कर्मी और जेई केवल आश्वासन देते हैं लेकिन ट्रांसफार्मर कब लगाया जाएगा कोई बताने वाला नही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस 16 केबीए के ट्रांसफार्मर से लीलाडेवा और इंजानी गाँव के कई घरों को बिजली सप्लाई मिलती थी जब से यह खराब हुआ है तब से लोग अंधेरे में हैं। मजेदार बात तो यह है कि एसडीओ, जेई या लाइनमैन को कई बार शिकायत करने पर उनके कानों तक जू नहीं रेंगता बगैर मीटर रीडिंग लिए घर बैठे बिजली बिभाग के बाबू क्लर्क लोग बड़े बड़े बिल भी ग्रामीणों को भेज रहे हैं जिसको लेकर आदिवासी ग्रामीणों में आक्रोश ब्यप्त है। इस बाबत एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा कि हमको जानकारी नही थी आज सूचना मिली है तो तीन चार दिन में ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!