October 15, 2025 4:08 pm

थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

रामगढ़/ सोनभद्र (इंद्रेश गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 16.09.2024 को समय लगभग 19.30 बजे रेगुलेटर पुलिया के पास से 02 नफर गांजा तस्करों 1. यश पटेल पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम ऊंची खुर्द थाना पन्नूगंज 2. अभय कुमार पुत्र मुन्नु सिंह निवासी ग्राम ऊंची खुर्द थाना पन्नूगंज के कब्जे से कुल 04 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-116/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!