घोरावल/ सोनभद्र- जनपद के अति प्रसिद्ध लोकप्रिय मंदिर शिवद्वार धाम पर लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियो द्वारा सार्वजनिक संपत्ति से होने वाले तत्कथित मनगढ़ंत मनमानी वसूली बंद कराने को लेकर सक्षम जिलाप्रशासन और अधिकारीगण से मांग कर रहे हैं मामला प्रकाश में आया है कि क्षेत्रवासियो लवकुश, अमित, प्रभाशंकर, विनीत, गुड्डू आदि लोगो द्वारा पुलिस अधीक्षक को 9/9/2024 को रजिस्ट्री कर माध्यम से मामले में अवगत कराया गया है कि शिव पार्वती मंदिर सेवा समिति वास्ते सुरेश आदि के संस्था का नवीनीकरण दिनांक 18/8/2024 को समाप्त हो गया था जिसमे उक्त संस्था के नाम से मंदिर पर कथा, मुंडन आदि के शुल्क के संबंध में सूचना सहस्रलिंग वाले पिलर का लिखा गया है जो सरासर गैर कानूनी और कानूनन गलत है बताते चले कि सावन मास में हुए प्रशासनिक बैठक जो दिनांक 6/7/2024 को उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी घोरावल के अध्यक्षता में हुए बैठक में अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाया गया था और 20/7/2024 को एडीएम वित्त राजस्व एवं एएसपी के अध्यक्षता में हुए बैठक में भी अवैध वसूली बंद कराने के संबंध में कड़ा रुख अपनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था की किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई वसूली करने का मामला सामने आयेगा तो दंडात्मक कार्रवाई होगी दिनांक 22/7/2024 को आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर द्वारा मंदिर का औचक निरीक्षण कर दर्जनों दुकानों को हटवाते हुए भक्तो से होने वाले अवैध वसूली पर नाराजगी जताते हुए अवैध वसूली पर करवाही हेतु आदेश दिए लेकिन इसके बाद भी दिनांक 23/8/2024 को बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के शिव पार्वती मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा नाजायज तरीके से मंदिर पर कथा, मुंडन आदि कार्य पर मनगढ़ंत शुल्क लिख दिया गया है जिसका शिकायत आईजीआरएस 40020024009905 के माध्यम से सूचना पुलिस विभाग संबंधित को पंजीकृत कराया गया तथा उक्त प्रकरण में दिनांक 9/9/2024 को पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्ट्री के माध्यम से क्षेत्रवासियो द्वारा न्याय का गुहार लगाया गया है
Author: Pramod Gupta
Hello









