सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 29.08.2024 को समय लगभग 19.30 बजे कर्मनाशा नदी के पास से 02 नफर गांजा तस्करों 1. विजय कुमार मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या निवासी पचोखर थाना पन्नूगंज 2. नन्द कुमारी पत्नी स्व0 शेर बहादुर निवासिनी ग्राम पकरहट थाना पन्नूगंज के कब्जे से कुल 05 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0108/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त गिरफ्तार तस्करों को आज दिनांक-30.08.2024 को मा0 न्यायालय रवाना किया गया है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 483









