October 11, 2026 8:16 am

किसके सह पर विद्यालय के सामने सरकारी जमीन को अवैध तरीके से किया गया कब्जा को नही कराया जा रहा अतिक्रमण मुक्त

सोनभद्र/ पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज, राजकीय बालिका कालेज, छात्राओं का हास्टल, प्राथमिक विद्यालय, बियारसी कार्यालय के सामने रोड के पटरियों पर लोगों के द्वारा अवैध तरीके से सरकारी जमीन को कब्जा किया गया जिससे मार्केट में आए दिन जाम लगा रहता है विद्यालय के छुट्टी के समय सभी विद्यालय के बच्चों को जाम में फंसना पड़ता है अवैध तरीके से कब्जा किए हुए व्यक्तियों के द्वारा रोड के पटरी पर दुकान लगाया जाता है जिससे आने-जाने वाले बच्चों बच्चियों, एम्बुलेंश को काफी जाम में फंसना पड़ता है अवैध तरीके से कब्जे किए हुए व्यक्तियों के द्वारा दुकान का कूड़ा कचरा दुकान से निकलने वाले अवशेष गंदगी विद्यालय के सामने फेंका जा रहा है कचडा से निकलने वाले बदबू से विद्यालय में बच्चों को पढ़ना व अध्यापक को पडाना छात्राओं को हॉस्टल में रहना मुश्किल हो गया है इन लोगों के द्वारा कई वर्षों से मनमानी तरीके से सरकारी जमीन को कब्जा करके अपनी धौंस जमाते हुए सरकारी जमीन को कब्चा कर लिया गया है सरकारी जमीन कब्जा करने के लिये आये दिन कब्जा धारीयों के बीच आपस में कब्जा करने को लेकर बिबाद होता रहता है

इस समाचार को P9 भारत न्यूज़ ने लगभग 10 दिन पूर्व चलाया था लेकिन अभी तक सरकारी जमीन को कब्जा किए हुए व्यक्तियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे अधिकारियों की संलिपिता के कारण सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!