बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) सोमवार की रात हुई मूसलाधार बरसात में एक खपरैल से छाया पुराना कच्चा घर जमींदोज हो गया घर गिरने का आभास लगते ही परिजनों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जरहा टोला बघाडू निवासी महिला सम्पत देवी पत्नी गोरख प्रसाद पाल अपने खपरैल के कच्चा घर मे परिवार सहित रहता था सोमवार रात हुई बरसात से घर के अंदर पानी घुस गया और दीवाल सहित कुछ छाजन का हिस्सा जमींदोज हो गया।घटना के समय परिवार सहित समाप्त देवी घर मे सो रही थी इसी बीच मिट्टी और लकड़ी गिरने से लोग सतर्क हो गए और तत्काल भाग कर बाहर निकले थे कि मकान जमींदोज हो गया।बताया गया कि इस आपदा में हजारों की क्षति हुई है लेकिन परिजनों की जान सुरक्षित है घर मे पड़ा राशन कपड़ा बिस्तर आदि सब बर्बाद हो गया है।परिजनों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को फोन से दे कर मौका जांच की मांग करते हुए आपदा राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग की है।









