October 10, 2026 2:22 am

महिला कांवड़ यात्रा 17 सितंबर को।

सोनभद्र- जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल (शीतला मंदिर के बगल में स्थित) दुग्धेश्वर महादेव धाम से महिला कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा।
इस कावड यात्रा में सम्मिलित सभी कांवड़ यात्री दुग्धेश्वरमंदिर से जल लेने के लिए श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) पहुंचेंगे और कंवड में जल भरकर दुग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
उक्त आशय जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक गोविंद केसरी ने बताया कि-” सभी कावड़ यात्री सुबह 8:30 बजे जलाभिषेक के लिए कावड या दो लोटा साथ लेकर दुग्धेश्वरम महादेव धाम अवश्य पहुंचे।
इस अवसर पर सरिता धाम ट्रस्ट की प्रधान ट्रस्टी साध्वी सरिता गिरी द्वारा एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कावड़ यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!