October 11, 2026 8:12 am

मित्र वन वृक्षारोपण के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

वैनी/ सोनभद्र (कन्हैयालाल) विकास खंड नगवा के उत्तर प्रदेश और विहार राज्य के बार्डर पर स्थित सुअरसोत में दोनों राज्य के स्थानीय वनाधिकारी के उपस्थित में सदर विधायक भुपेश चौबे ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह विहार राज्य के अधौरा प्रखंड के ब्लॉक प्रमुख विपीन यादव पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश पटेल के द्वारा वनमीत्र कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक भुपेश चौबे ने कहा कि योगी सरकार कि पहल पर उत्तर प्रदेश राज्य से जो बार्डर राज्य के जिले जुड़े हुए हैं वहां पर वनमीत्र के तहत दोनो राज्यों के वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाय वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्ववान पर एक पेड़ मां के नाम पर एक जन अभियान बन गया है जिससे वन विभाग के अलावा जनसहयोग द्वारा करोड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं वहीं कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख नगवां, ब्लॉक प्रमुख अधौरा पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सम्बोधित किया इस मौके पर डीएफओ कुंज मोहन वर्मा वन क्षेत्राधिकारी अधौरा मंटु पासवान, वन क्षेत्राधिकारी माची नवीन राय ग्राम प्रधान लालता यादव विहार राज्य के कोल्हुआ गांव के मुखिया राजवंश बंदरों का विनोद यादव महेंद्र पाल सिंह रामजीलाल सहित वन विभाग के लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!