October 11, 2026 8:12 am

अब तो जेई ने भी खड़े किए हाथ बोले हम नधिरा उपकेंद्र से ऊब गए हैं हटना चाहता हूँ

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) नधिरा बिजली उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुधरने का नाम नही ले रही पिछले 16 दिन से किस्तों में कभी दस मिनट कभी आधा घण्टा अब तक कुल दस घण्टा बिजली मिली होगी बाकी समय पेड़ कटिंग पोल खड़ा करने सहित जर्जर उपकरण की भेंट चढ़ चुकी है।जेई बिहारी लाल से बात करने पर उन्हों ने कहा कि हम नधिरा उपकेंद्र से ऊब चुके हैं अधिकारी बेवजह हमारे ऊपर एक्स्ट्रा उपकेंद्र का भार सौप कर जलालत झेलवा रहे हैं हमको यहां से हटा दें यहाँ बहुत विवाद है।उधर उपकरण को दुरुस्त करने में लगे कर्मी बेवजह की दलील देते हैं उनका कहना है अधिक वर्षा और जंगल पहाड़ बिजली आपूर्ति में बाधा पैदा कर रहे हैं।लेकिन उनको यह नही पता है कि मध्यप्रदेश झारखण्ड छत्तीसगढ़ उत्तराखंड से अधिक वर्षा यहां नही हुई है इन चारों राज्यों से अधिक यहां पेड़ नही हैं बावजूद वहाँ चौबीस घण्टा बिजली रहती है।लेकिन यहां कुछ लापरवाह कर्मियों के कारण फाल्ट आज होगा तो उसको कल शाम तक ठीक कराया जाएगा तब तक बारिश शुरू हो जाती है उसके बाद 33 ब्रेक पेड़ गिर गया 11 केवी एलटी लाइन की फाल्ट से जनता 16 दिन में आजिज आ चुकी है बिजली आपूर्ति को लेकर आज शाम जरहा में एक बैठक होगी जिसमें बड़े पैमाने पर जनांदोलन की रूप रेखा बनेगी और जल्द उपकेंद्र अथवा पिपरी एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।उधर एक्सईएन दिलीप कुमार ने कहा हमको जानकारी ही नही है अभी सब का पेंच कसता हूँ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!