October 11, 2026 8:11 am

अध्यापिका के ज्ञान पर उठरहें सवाल अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य को लेकर डीएम को भेजा पत्र

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत जरहा प्राइमरी विद्यालय में तैनात एक अध्यापिका के टीचिंग कार्य उनके शिक्षण ज्ञान ब्यवहार और अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।अभिभावकों ने जिलाधिकारी सोनभद्र को एक संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायत पत्र भेज तत्काल अयोग्य अध्यापिका को यहाँ से हटाने की माँग की है।आरोप है कि ऐसे टीचर बच्चों को क्या शिक्षा देगें जिनका खुद का मातृ भाषा हिंदी ठीक नही है।कहा कि इनके द्वारा अपने बच्चों को पढ़ाने से बेहतर बच्चे अशिक्षित रहे।ग्रामीणों का कहना है कि बिगत दिनों आई जी आर एस पोर्टल पर हम लोगों ने शिकायत दर्ज कराया था लेकिन नियुक्त जांच अधिकारी एबीएसए म्योरपुर विश्वजीत कुमार उक्त विद्यालय पर बगैर आए विवादित अध्यापिका से मिली भगत कर उनके पक्ष में बचाव करते हुए मनगढ़ंत रिपोर्ट प्रेषित कर दिए है जब कि शिकायत कर्ताओं को भी मौके पर बुलाना चाहिए था।अभिभावक फरियाद खा मु.नासिर खा रोहित सिंह बघेल प्रेम लाल चंदन कुमार सियाराम रीता देवी अखिलेश अलका कुमारी सबीना बेगम श्यामकुमार वकीलु निशा अवनीश कुमार बीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों अभिभावक विवादित अध्यापिका सुमन यादव को जरहा प्राईमरी स्कूल से तत्काल हटा कर प्राइमरी स्कूल में एक योग्य टीचर नियुक्त करने की बीएसए से माँग की है।लोगों ने कहा कि अगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस मामले को गम्भीरता से नही लेंगे तो अध्यापिका के विरुद्ध आंदोलन पूवर्क कार्रवाई अपनाते हुए ग्रामीण धरना प्रदर्शन को बाध्य होगें ऐसी दशा में किसी भी प्रकार के घटित घटना की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।इसबाबत बीएसए मुकुल आंनद पांडेय ने कहा कि वहाँ से शिकायत मिली है जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!