– सदर कोतवाली के अलावा कस्बा व काशीराम चौकी स्थापित होने के बावजूद यह है हाल जिला मुख्यालय के प्रमुख मदिर का
सोनभद्र। नगर के प्रमुख मंदिरों में से एक दंडईत बाबा मंदिर परिसर में इन दिनों अराजकतत्वों का बोलबाला चरम सीमा पर है। आलम है कि सुबह होते ही नशेड़ियों का झुंड मंदिर पहुंचकर खूब उत्पाद मचा रहा हैं, उनके द्वारा महिला श्रद्धालुओं को देखकर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे मंदिर दर्शन पूजन करने जाने वाली महिला श्रद्धालुओ को काफी परिशानियो का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त अराजक तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किया जाना अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में अराजकतत्वों का बोलबाला है। बीते सोमवार को उक्त अराजकतत्वों द्वारा मंदिर परिसर में मचाए जा रहे उत्पाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है । कहा कि जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर में सदर कोतवाली के अलावा कस्बा चौकी व काशीराम चौकी होने के बावजूद नगर के प्रमुख स्थल पर अराजक तत्वों द्वारा मचाए जा रहे उत्पादन के खिलाफ पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई न किया जाना, नगर की शांति ब कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की शिथिलता से नगर की शांति व कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बेपटरी होती चली जा रही है।
बताया कि बीते सोमवार को इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी राम सिहासन शर्मा के सीयूजी नंबर पर फोन कर शिकायत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पूरी बात सुने बगैर फोन कट कर दिया। बाद फिर जब फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके कुछ देर बाद फिर फोन किया गया तो चौकी प्रभारी का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक का इस और ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है ।
Author: Pramod Gupta
Hello









