October 11, 2026 8:10 am

गैंगरेप के दो आरोपी व पुलिस में हुई मुठभेड़, दारोगा के कमर से छीना पिस्टल, पैर में लगी गोली

नौगढ़ चंदौली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गैंगरेप के दो आरोपी हुए घायल, घटना उस वक्त घटित हुई जब पुलिस टीम अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ पुच्चु दूसरा अभियुक्त सुनील यादव को हिरासत में लेकर जब पुलिस टीम दोनों अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए ले जा रही थी कि रास्ते में सरकारी गाड़ी का टायर दिलबगरा पहाडी जंगल में पंचर हो गया जिसको देखने के लिये पुलिस पार्टी गाडी से उतरे की इनते में अचानक अभियुक्त अभिषेक यादव के द्वारा उ0नि0 अवधेश सिंह की सरकारी पिस्टल कमर से छीन ली और भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर किया जिसमें से पहला फायर सरकारी वाहन के दाहिने तरफ के बीच वाले शीशे पर लगा जिसके बाद अभियुक्त जंगल में भागने लगे तब थानाध्यक्ष नौगढ द्वारा RT सेट से कंट्रोल व थाना को अवगत कराया गया और बार्डर के थानो को घेरा बन्दी के लिए संदेश पास कराया गया। भेजे गये संदेश के पश्चात थानाध्यक्ष चकिया भी मौके पर आ गये। थानाध्यक्ष नौगढ व थानाध्यक्ष चकिया के द्वारा घेरा बन्दी कर अभियुक्तगण को आत्मसमर्पण के लिये बताया गया तो उक्त अभियुक्त आत्मसमर्पण न कर पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे जिसके कारण पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग मे दोनो अभियुक्तो के पैर में गोली लग गयी और गिर कर कराहने लगे और पुलिस द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल बरामद कर अपने थाना के गाडी से पकड़े गये अभियुक्तगण की जीवन रक्षा को देखते हुए प्राथमिक इलाज हेतु सी.एच.सी नौगढ में भर्ती कराया गया

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!