October 11, 2026 8:12 am

बरसात से शनिवार की रात एक घर गिरा हजारों का समान क्षतिग्रस्त

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला लहबरवा में शनिवार रात हुई मूसलाधार बरसात में एक खपरैल का कच्चा मकान गिर गया घर मे रखा गृहस्ती का सारा सामान दब कर बर्वाद हो गया।जानकारी के अनुसार पटेल चौधरी पुत्र जदूनन्दन चौधरी का कच्चा मकान खेत पर बना कर खपरैल से छाया हुआ था बना था उसमें बरसात का पानी घुस गया और देखते देखते वह भरभरा कर गिर गया।बताया गया कि घर मे पटेल चौधरी सपरिवार रहते हुए काम धंधा कर जीवन यापन करता था।घर गिरने से उसमें रखा हजारों का सामान तहस नहस हो गया।पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना देकर आपदा राहत कोष से सहायता की माँग की है।गौरतलब हो कि क्षेत्र में अत्यधिक बर्षा से कई गाँवो में मकान गिरने की जानकारी धीरे धीरे अब आ रही है।तहसील प्रशासन मौका मुआयना करा कर पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!