सोनभद्र। दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को दो निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने की सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोनभद्र स्थित डीपीआरसी सेंटर में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।जनपद स्तरीय कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला गौड़, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी दिग्विजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता तथा एआरओ पृथ्वीराज सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
Author: Pramod Gupta
Hello









