October 10, 2026 4:59 am

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता की मौत 12 वर्षीय बेटी इलाज के बाद सुरक्षित

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला संचीराढांड में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र जागीरथी गंभीर रूप से झुलस गए जिनकी अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। वहीं हादसे के वक्त पास में मौजूद उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई थी।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों के भरपूर प्रयास के बावजूद छोटेलाल को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी ओर उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया का समय पर इलाज शुरू होने के कारण उसकी हालत में सुधार हो गया और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!