October 10, 2026 4:33 am

सावन मास को सफल बनाने के लिए यातायात क्षेत्राधिकारी राज अलर्ट। रात्रि में सड़कों पर, नियमों के उल्लंघन पर सघन चेकिंग अभियान

सोनभद्र। सावन माह में कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान रात्रि में चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों, होटल-ढाबों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ऐसे चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु भी प्रस्तावित किया जाएगा।इसी क्रम में निजी वाहनों में अवैध रूप से लगे हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न एवं मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर की भी सघन जांच की गई। क्षेत्राधिकारी यातायात राज ने बताया कि नियमानुसार केवल एम्बुलेंस, फायर एवं पुलिस वाहनों में ही हूटर/सायरन का प्रयोग अनुमन्य है। ध्वनि प्रदूषण रोकने एवं आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए नियम विरुद्ध उपकरण लगे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी यातायात राज ने आम जनमानस से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा बिना अनुमति हूटर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। जनपद पुलिस यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्राधिकारी यातायात
राज सोनभद्र।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!