सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में रविवार को 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम “आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) निर्धारित की गई है जिसके तहत परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि संजय असाटी कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद)थे। कार्यक्रम में पहुँचने पर मुख्य अतिथि तथा वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं बच्चों के योग समूह द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं के मनमोहक प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर पर योग के महत्व को समझाने और सामूहिक योगाभ्यास का सफल संचालन करने के लिए एक कुशल योग प्रशिक्षक को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न आसनों और प्राणायाम अनुलोम, विलोम आदि का अभ्यास कराया।

Author: Pramod Gupta
Hello









