October 10, 2026 7:42 am

साइबर ठगी के शिकार युवक का पेड़ से लटकता मिला शव चर्चाओं का बाजार गर्म

– मोबाइल गिरवी रखकर लिए थे रुपये,पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार सुबह चेतवां जंगल में सड़क किनारे चिलबिल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमना निवासी प्रवेश कुमार उम्र 21वर्ष पुत्र गुलाब चंद शुक्रवार को करीब तीन बजे घर से फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक राहगीर ने परिजनों को सूचना दी कि चेतवां जंगल में सड़क किनारे एक युवक चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने शव की पहचान प्रवेश कुमार के रूप में की।मृतक के भाई सर्वेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि मृतक ने एक दिन पूर्व चेतवां स्थित एक जनसेवा केंद्र पर अपना मोबाइल गिरवी रखकर करीब 4500 रुपये लिए थे।इस संबंध में पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि रुपये किस खाते में भेजे गए थे। बताया गया कि प्रवेश कुमार जरहां स्थित महाविद्यालय से बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!