October 10, 2026 6:42 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधशाला में वन बिभाग ने मनाया जागरूकता कार्यक्रम

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में प्रकृति को सहेजने के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जरहा वन रेंज के सिरसोती पौधशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाई। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।​​ इसके साथ ही ग्राम सभा सिरसोती और ग्राम सभा डोडहर के ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल जंगल और जमीन को बचाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पेड़-पौधे सिर्फ हमारे आसपास की सुंदरता नहीं बढ़ाते बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं।​ वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य देने के लिए हम सभी को न सिर्फ पौधे लगाने होंगे बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी। ​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया और पौधशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, विजय सिंह गौड़, केपी पाल, प्रधानपति विश्राम सागर के साथ काफी संख्या में वन कर्मी, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!