सोनभद्र। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा रविवार को संस्था की आदर्श एवं मार्गदर्शक माता श्री राज राजेश्वरी जी का जन्मोत्सव सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति की कुंती बाई एवं प्रभावती बाई के संयुक्त प्रयास से लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल, पुस्तक एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में ग्राम लोढ़ी के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त व्यापार कर अधिकारी सूरजबली सिंह, गणेश प्रसाद, बाल मुकुंद, रवि केशरी तथा समिति के प्रधान हरीशचंद्र सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच फल एवं पुस्तक वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे।
Author: Pramod Gupta
Hello









