November 24, 2026 12:41 am

मिशन शक्ति अभियान के तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, 290 वाहनों का चालान

सोनभद्र। मिशन शक्ति एवं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में जनपद में व्यापक यातायात नियम पालन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने काली फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फाल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी, जाति सूचक शब्दों का उपयोग और हूटर लगाने जैसी उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 290 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!