सोनभद्र (डाला) सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के चलते संचालित हो रहे एक क्रशर प्लांट पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बिल्लीमारकुंडी स्थित आराजी संख्या 7429 व 7430 पर करीब 40 वर्षों से क्रशर प्लांट चल रहा था, जिसे उपजिलाधिकारी ओबरा ने शिकायत मिलने पर संज्ञान लेते हुए सीज कर दिया। सूत्रों के अनुसार, क्रशर संचालक ने दूसरे आराजी नंबर का फर्जी एनओसी दिखाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लांट चला रखा था। इस संबंध में स्थानीय शिकायतकर्ताओं द्वारा कई बार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिसके बाद वर्तमान क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा स्थल निरीक्षण में अवैध कब्जा प्रमाणित किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









