April 18, 2026 7:18 pm

51.785 किलो गांजा व कार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 16 लाख

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, एक कार और चार मोबाइल फोन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शनिवार तड़के करीब 1:35 बजे मम्मी का ढाबा के पास स्थित एक अर्द्धनिर्मित भवन (ग्राम लोढ़ी क्षेत्र) से आरोपियों को दबोचा।पुलिस ने मौके से 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, 4 मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 14 CE 6447) बरामद की। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 303/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव (अम्बेडकर नगर), आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय (आजमगढ़), प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी (आजमगढ़) एवं राज दूबे उर्फ मोहित (अम्बेडकर नगर) शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश चौबे, चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव सहित एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!