April 18, 2026 7:18 pm

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: यात्रियों की बस को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

सोनभद्र। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित यात्रा के तहत जनपद से प्रतिभाग करने जा रहे यात्रियों की बस को शनिवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ जनपद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि जनपद से कुल 10 प्रतिभागी इस यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं।जिलाधिकारी के अनुसार यह यात्रा 19 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी, जहां आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात दल गुजरात के सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेगा और 21 अप्रैल को वहां पहुंचेगा। सोमनाथ में 22 व 23 अप्रैल को आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों को जनपद सोनभद्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तिकाएं भी भेंट कीं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन पुस्तिकाओं का वितरण सोमनाथ में किया जाए, जिससे वहां के लोगों को सोनभद्र के पर्यटन स्थलों की जानकारी मिल सके और अधिक से अधिक पर्यटक जनपद की ओर आकर्षित हों। इस मौके पर पीडी डीआरडीए एस.के. राय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!