April 18, 2026 7:18 pm

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप अप्रैल माह के तृतीय शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का आयोजन किया गया। रॉबर्ट्सगंज तहसील में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। रॉबर्ट्सगंज में आयोजित समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। कई मामलों में टीम को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच कराई गई तथा 79 शिकायतों में से 9 का निस्तारण तत्काल किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, समाधान दिवस एवं थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लिया जाए, अन्यथा लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दुद्धी तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। घोरावल तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 60 शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा गया। इस प्रकार जनपद की चारों तहसीलों में कुल 218 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!