April 18, 2026 7:18 pm

नाले के नीचे बोरे में बदबूदार संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप जांच में निकला ‘प्रसव कचरा’

सोनभद्र। ​बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय थाना क्षेत्र के डोडहर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोखना नाला की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बंद बोरा देखा। बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी और कुत्तों का झुंड उसे बुरी तरह नोच रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार ​शनिवार को डोडहर गांव के पास स्थित मोखना नाले की पुलिया के नीचे एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा मिला।बोरे से उठ रही सड़ांध और उसे नोचते कुत्तों को देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने आशंका जताई कि बोरे में कोई शव हो सकता है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।​सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश सिंह बिना किसी देरी के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सावधानी पूर्वक बोरे की तलाशी ली। जब बोरा खोला गया तो उसमें किसी शव के बजाय प्रसव के बाद का मेडिकल कचरा बरामद हुआ। बोरे में भरा कचरा पुराना होने के कारण सड़ गया था जिससे तेज दुर्गंध फैल रही थी।​ प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें प्रसव से संबंधित कचरा मिला। संभवतः किसी निजी अस्पताल या दाई द्वारा इसे यहां फेंक दिया गया था।जांच के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ​पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह बायोमेडिकल कचरा फेंककर संक्रमण और दहशत फैलाने वाले लोग कौन हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!