April 18, 2026 7:18 pm

बैंक डकैती के बाद बीजपुर पुलिस अलर्ट एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बैढन में शुक्रवार दोपहर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट के बाद बीजपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है।घटना के बाद से ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बैढन में हुई वारदात के बाद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रात भर गश्त बढ़ाकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए।उत्तर प्रदेश की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुड़ी सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर रही और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई।शनिवार सुबह बैंक खुलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थानीय बैंकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान बैंक परिसर और आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसी जिले बैढन में हुई बड़ी लूट की घटना के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!