April 18, 2026 7:18 pm

मां की डांट से आहत किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मां की डांट से आहत होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज देव कुमार लगभग 16 वर्ष पुत्र राम लखन यादव ने सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि स्कूल जाने को लेकर मां द्वारा डांटने पर वह नाराज होकर यह कदम उठा बैठा। ग्राम प्रधान संजय यादव के अनुसार मृतक के पिता राम लखन यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में महीनों पहले बाहर गए हुए हैं। शनिवार सुबह मां द्वारा स्कूल जाने को लेकर डांटने के बाद किशोर गुस्से में घर से निकल गया और कुछ ही दूरी पर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने शव को पेड़ से लटका देखा और शोर मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उप निरीक्षक सुनील कुमार राय के नेतृत्व में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!