सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा एएचटी प्रभारी माधव सिंह व प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत एक गंभीर प्रकरण में वांछित अभियुक्त शिव सिंह उर्फ रामलाल उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 50 कच्ची सराय थाना निहालगंज जनपद धवलपुर (राजस्थान) को 18 अप्रैल 2026 को ग्राम पवर क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक नाबालिग/युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे विभिन्न जनपदों के रास्ते आगरा व अलीगढ़ ले जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।जांच में यह भी सामने आया है कि इस अपराध में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसके अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस एएचटी प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव व हेड कांस्टेबल धनंजय यादव।
Author: Pramod Gupta
Hello









