April 18, 2026 3:47 pm

आजादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी को तरस रहा नेमना गाँव का टाटी पाथर टोला

– ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल भेदभाव का लगाया आरोप

सोनभद्र। ​म्योरपुर (विनोद गुप्त) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे जल जीवन मिशन के दावों के बीच सोनभद्र के म्योरपुर विकास खंड से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत नेमना के टोला टाटी पाथर के निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके टोले में जानबूझकर पाइपलाइन सप्लाई से वंचित रखा गया है।​ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के अनुसार टाटी पाथर टोला में लगभग 20 घरों की एक दलित परिवार की बस्ती है जहाँ के लोग आज भी पीने के पानी की विकट समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा जीवीपीआर कंपनी को जल आपूर्ति का कार्य सौंपा गया है लेकिन कंपनी ने इस टोले में पाइपलाइन बिछाने का काम अभी तक शुरू नहीं किया है।​ स्थानीय निवासियों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और भारत सरकार के जल जीवन मिशन विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित कंपनी को तत्काल टाटी पाथर टोले में पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए जाएं। भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले टोले में पानी की सप्लाई शुरू की जाए।​अपनी समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन को भी भेजी है। पत्र पर ग्राम प्रधान हीरामनी और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय से ग्रामीण टोले से दूर एक नाला से दूषित पानी लाकर परिवार की प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!