April 18, 2026 3:48 pm

भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के समर्थन में सर्व समाज की बैठक, आरोपों को बताया साजिश

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित एक स्थानीय होटल में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के सर्व समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नंदलाल गुप्ता एक लोकप्रिय एवं कर्मठ नेता हैं, जो सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं और दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं। उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि एक तथाकथित बूथ अध्यक्ष द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और मनगढ़ंत हैं, जिनका उद्देश्य उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल करना और पार्टी को बदनाम करना है। वक्ताओं ने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सभी ने एकजुटता दिखाते हुए नंदलाल गुप्ता के समर्थन में आवाज बुलंद की। बैठक में पारस गुप्ता, झुन्नू कोल, मुलायम यादव, उपेंद्र यादव, मुराली पटेल, ओमप्रकाश भारतीय, स्वामीनाथ सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!