April 18, 2026 7:13 pm

अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप

सोनभद्र। डाला बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर निर्धारित समय के बाद ओवररेटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद भी दुकान खुली रहती है और इस दौरान प्रत्येक बोतल पर 20 से 30 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य सूची होने के बावजूद ग्राहकों से मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। देर रात तक बिक्री जारी रहने से नियमों की भी अनदेखी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!