सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र में वैष्णो मंदिर के पास शुक्रवार देर रात लगभग 2:30 बजे कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर डाला से चोपन की ओर जा रहा था। इसी दौरान वनवे रोड होने के कारण वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे की सूचना मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर वनवे व्यवस्था के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 112









