July 14, 2025 3:46 am

महाशिवरात्रि के 38वें वर्ष गांठ पर श्री विराट रुद्र महायज्ञ एवं भगवत कथा का भव्य आयोजन

 

511 कलशो के साथ निकाली गई कलश यात्रा

(अरविंद गुप्ता)
रामगढ़ (सोनभद्र)। चतरा ब्लाक के गुरौटी मे आज दिन शनिवार से सात दिवसीय श्री विराट रुद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा यज्ञ का गुरौटी मे यज्ञ ,कथा पुराण का आयोजन प्रारंभ हुआ बताते चलें कि नरेंद्र प्रताप सिंहकी अध्यक्षता मुख्य जजमान विजेंद्र बहादुर सिंह ने सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है 511 कलश यात्रा निकाली गई जिसमें यज्ञ स्थल के आसपास के क्षेत्रों के धर्म परायणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान विधि विधान के साथ मंडप पूजा और यज्ञ देवता की पूजा आह्वान के बाद आचार्य पंडित विष्णु चित्र स्वामी जी महाराज जी के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिवाला गांव तालाब से कन्याओं ने कलश भर कर यात्रा निकाली कलश यात्रा पंचायत में भ्रमण के बाद पुनः यज्ञ मंडप में पहुंच जहां आचार्य श्री विष्णु चित्र स्वामी जी महाराज के सानिध्य में मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई और पवित्र कलशों की स्थापना कराई गई महाराज ने कहा कि मानव एवं सृष्टि के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है यज्ञ ,जब सारे जप तप निष्फल हो जाते हैं तब यज्ञ ही सब प्रकार से रक्षा करती है ।उन्होंने आगे कहा कि सृष्टि के अधिकार से प्रचलित यज्ञ सबसे पुरानी पूजा पद्धत है वेदों में अग्नि परमेश्वर के रूप में बंदनी है समस्त भवन का नाभि केंद्र यज्ञ ही है। यज्ञ की किरणों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण पवित्र व देवगम बनता है। यज्ञ साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप है। वेदों का संदेश है कि शाश्वत सुख और समृद्धि की कामना करने वाले मनुष्य यज्ञ को अपना नित्य कर्तव्य अवश्य समझे। यह अलौकिक संपदा के साथ-साथ अत्याधुनिक संपदा की प्राप्ति का द्वार है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम विभूषित जियर स्वामी जी महाराज मौजूद रहेंगे 9 मार्च को यज्ञ पुर्णाहुती एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस सुरक्षा व्यवस्था मे पन्नुगंज थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य सहित कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल, पीएसी साथ साथ लगी रही

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!