February 21, 2026 7:03 am

बिजली बिल में राहत पाने का अंतिम मौका उपभोक्ता 28 फरवरी तक उठाएं लाभ

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) विद्युत वितरण उपखण्ड म्योरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना का तीसरा और अंतिम चरण वर्तमान में चल रहा है जिसकी समय सीमा समाप्त होने के करीब है। ​उपखण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 9 दिन का समय शेष बचा है। जो उपभोक्ता इस योजना के पात्र हैं उन्हें जल्द से जल्द अपना पंजीकरण और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। 06 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र, सीएससी सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।जिन उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण करा लिया है लेकिन अभी तक बकाया राशि जमा नहीं की है उन्हें भी 28 फरवरी तक पूर्ण भुगतान करना अनिवार्य है। ​विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली छूट मिल सके। विभाग ने राष्ट्र हित में बिजली बचाएं का संदेश भी साझा किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!