February 20, 2026 4:07 am

दुबाए अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय व दिनेश चंद्र सचिव निर्वाचित,अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को गहमा -गहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पाण्डेय को निर्वाचित घोषित किए गए, उन्होंने 85 मत प्राप्त किया जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी रामपाल जौहरी को 84 मत मिले, इस तरह मात्र एक मतो से कुलभूषण पाण्डेय विजय घोषित किए गए।सचिव पद के लिए दिनेश कुमार और पवन कुमार दूबे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें दिनेश कुमार को सचिव पद के लिए 5 मतों के अंतर से विजय घोषित किए गए। पवन कुमार दूबे को 83 मत मिले वहीं दिनेश कुमार को 88 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो मत अवैध घोषित किया गया।मतगणना के बाद जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई तो साथी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और सचिव को फूल -मालाओं से लाद दिया।गुरुवार को चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल ने बताया कि आज हुए मतदान प्रक्रिया में कुल 206 मतदाता पंजीकृत थे जिसमें से 171 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 2 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष और सचिव के अलावा इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद हेतु महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव शामिल हैं,उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर के पद के लिए आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु कुमार सिंह एवं सह सचिव प्रशासन के लिए रामसागर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूरी चुनाव एवं मतगणना में सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार एड, बिहारी लाल एड, जय प्रकाश तिवारी एड तथा देवी शरण एड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुद्धी बार एसोसिएशन की पूरी टीम नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अगुवाई में श्री संकटमोचन मंदिर जाकर मथा टेका और आशीर्वाद लिया। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित टीम को फूल -मालाओ से स्वागत कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद,एसआई श्याम जी यादव मय पीएसी के साथ मुस्तैद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!