February 20, 2026 4:06 am

शांति समिति की बैठक में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) आगामी त्योहार रमजान और होली के मद्देनजर गुरुवार की शाम बीजपुर थाना प्रांगण में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।​बैठक की शुरुआत में क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण,सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना रहा।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।​ प्रशासनिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष क्षेत्र में कुल 63 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इन सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रमजान के दौरान इबादतगाहों के आसपास भी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने पर चर्चा हुई।​बैठक में क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार अहमद,ग्राम प्रधान खमरिया इजाजत शेख, हाजी खलील, मुख्तार अहमद, नसीम खान ,बद्री नाथ प्रधान रजमिलान, विश्राम सागर गुप्ता, राधेश्याम गुजर्र, सुरेंद्र अग्रहरि, अरविंद सिंह, उस्मान खान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।​ क्षेत्राधिकारी ने अंत में सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!