February 18, 2026 4:17 am

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत की सूचना, दो गंभीर घायल

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान जितेंद्र तिवारी निवासी खलियारी और बुधराम यादव निवासी तेंदुआ के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायल जितेंद्र तिवारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल का भी उपचार जारी है। वहीं, एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!