February 18, 2026 4:17 am

बालू से लदा टिपर पलटा, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर और खलासी सुरक्षित

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ स्थित नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार देर रात लगभग 3 बजे बालू से लदा एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक व खलासी दोनों सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जोरुखाड़ निवासी विश्वामित्र कुशवाहा के अनुसार रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि बालू से लदा टिपर सड़क पर पलटा हुआ पड़ा है। उन्होंने बताया कि टिपर का नंबर UP64AT4998 है, जो कुडवा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में चालक और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थिति का जायजा लिया गया। टिपर पलटने के कारण कुछ समय तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में मार्ग को सामान्य कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!