सोनभद्र (दुद्धी) तहसील सभागार में मंगवाकर को उत्तर प्रदेश शाखा तहसील दुद्धी के लेखापाल संघ का चुनाव पर्यवेक्षक जिला कार्यकारणी सदस्य राजीव कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार पाल एवं सह निर्वाचन अधिकारी श्री भगवान ने संयुक्त रूप से बताया की सोनभद्र की उप शाखा तहसील दुद्धी लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने दावा किया था। जिसमे से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनय कुमार गुप्ता को 47 मत व संतोष कुमार यादव को 37 मत प्राप्त हुए इस प्रकार विनय कुमार 10 मत अधिक प्राप्त करके लगातार तीसरी बार विजयी हुए। वही मंत्री पद के लिए दो दावेदार लालबाबू सरोज और अंकित सिंह रहे जिसमें लालाबाबू को 54 एवं अंकित सिंह 30 मत मिले इस तरह लाल बाबू 24 वोटो से निर्वाचित घोषित हुए।वही अनिल कुमार को एक भी मत प्राप्त नही हुए। बताया की कुल 96 पंजीकृत मतों में केवल 84 मतों का प्रयोग किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 5 पदों पर दावेदार निर्विरोध चुने गए। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद नीरज कुमार सिंह, उपमंत्री पद पर विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मालाधारी सिंह, ऑडिटर पद पर धर्मेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए। चुनाव के बाद सभी चुने कार्यकारणीयों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाया। इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता कानूनगो अखिलेश शुक्ला, नागेंद्र पाठक, बृज बिहारी मौर्य लेखपाल अरुण कन्नौजिया, महेंद्र यादव अनूप यादव, शाश्वत द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, अनीता शिल्पी ,आस्था, मनोज कन्नौजिया, सहित दर्जनों लेखपाल उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









