सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉक्टर चारू द्विवेदी सहायक नोडल मिशन शक्ति 05 के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। जागरूक मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और ग्राम सभाओं में जाकर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं और साइबर अपराधों के बारे में बताया गया। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की समस्या पर 112, 1090, 1091, 181, 1930, 1076 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 46









