February 18, 2026 8:54 am

ग्राम पंचायत विकास योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सोनभद्र। जनपद में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से के सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सचिव एवं पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रशिक्षक रोहित कुमार त्रिपाठी, संदीप कश्यप एवं अंजली पांडेय ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना की रूपरेखा, कार्यप्रणाली तथा विकास के प्रमुख लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ फैकल्टी हेड राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रभावी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों की नौ थीमों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी और ग्राम स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा। सहायक फैकल्टी हेड राहुल पांडेय ने अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था द्वारा की गई। इस अवसर पर एजेंसी के संचालक सादिक अंसारी सहित गुलशन, विवेक मिश्रा, सूर्यकांत, विकास एवं सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!