February 18, 2026 8:53 am

हाईटेंशन तार लटकने से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने खंभा लगाने की उठाई मांग

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज छपका ब्लॉक के पंचायत भवन जाने वाले मार्ग पर बिजली का हाईटेंशन तार काफी नीचे लटक रहा है, जिससे आवागमन करने वाले वाहनों और स्थानीय निवासियों को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहन गुजरते हैं और कई बार बड़े वाहन इस लटकते तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार के कारण यहां हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है। बरसात या तेज हवा के समय स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने मार्ग के बीच एक अतिरिक्त बिजली का खंभा लगाने और तार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है। यहां के निवासी अब्दुल कलाम, सलीम, मोहम्मद इकराम, इस्तखार अहमद, रामजी, अमन, सोनू, संजीव व मोहन सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से अपील की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र खंभा स्थापित कर तार को ऊंचा कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!