February 17, 2026 4:04 am

ग्राम पंचायत रोरवा में प्रधान के कार्यों की जांच में हो रही देरी पर शिकायत

सोनभद्र। कोन (मुन्नालाल जयसवाल) ग्राम पंचायत रोरवा में ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच को लेकर जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के 15 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक जांच समिति की तिथि निर्धारित नहीं किए जाने पर शिकायतकर्ता ने पुनः आपत्ति दर्ज कराई है। बताया गया है कि जिलाधिकारी के आदेश पत्रांक 3644/पं.-7 शिकायत/जांच 2025-26 दिनांक 28-01-2026 के अनुपालन में तीन सदस्यीय जिला जांच समिति गठित की गई थी, जिसमें जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (सहकारी समिति एवं पंचायत), सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सोनभद्र तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सोनभद्र को शामिल किया गया है। आरोप है कि समिति द्वारा अब तक जांच की तिथि घोषित नहीं की गई है और विभागीय स्तर पर पत्राचार के माध्यम से जांच प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अधिकारियों की देरी से ग्राम प्रधान को अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय मिल रहा है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पुनः शिकायत संख्या 40020026002468 एवं 40020026002466 के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष जांच जल्द से जल्द कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्याय के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!