सोनभद्र/नगवां ब्लॉक के यूपी बिहार सीमा पर बने स्वागत द्वार का स्लोगन टूट गया है, जो आने-जाने वाले राहगीरों के लिए हंसी का विषय बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण यह समस्या बरकरार है। जेई ने बरसात के बाद स्लोगन लगाने का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग को तत्काल स्लोगन लगाने के निर्देश देने की मांग की है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 55









