February 16, 2026 12:33 pm

महाशिवरात्रि पर भी बकरिहवा फीडर की बिजली रही गुल

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर की बिजली आपूर्ति महाशिवरात्रि के अवसर पर भी फेल रही।पिछले डेढ़ महीने से दिन में बिजली सप्लाई बंद रहती है तो रात में एक एक घण्टा प्रत्येक फीडर बारी बारी से आपूर्ति की कोशिश जाती है यह खेल कब तक चलेगा कब बन्द होगा किसी को पता नही है।बताया जाता है कि पिपरी से नधिरा तक आयी 33 केवीए पुरानी लाइन जर्जर हो कर महिनों से बन्द पड़ी है उसको ठीक कराने की जहमत विभाग नही उठा रहा है।बिजली वितरण निगम जलकल फीडर की लाइन में नियम विरुद्ध टेपिंग कर ग्रामीण क्षेत्र में नमामि गंगे जलकल की बिजली से आपूर्ति का कोरम पूर्ण कर रहा है।बिजली के अभाव में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भक्तो को काफी कठिनाई उठानी पड़ी जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।प्रतिदिन शाम 8 बजे तक बिजली काट दी जाती है जिसके कारण घरों में अंधेरा पसर जाता है और किचन कार्य प्रभावित होता है तो बच्चों की पढ़ाई लिखाई चौपट हो रही है।देर रात सप्लाई आठ8 है और सुबह होने से पहले बन्द कर दी जाती है जिसके कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे बच्चो का जीवन बर्वाद हो रहा है।कामगार श्रमिक मजदूर सहित अन्य लोगों की दिनचर्या बिजली के अभाव में सुबह बर्वाद है।आयेदिन ओवरलोड के कारण 33 बन्द होने का रोना रो रहा विभाग सरकार के 18 घण्टा बिजली सप्लाई पर चुप है।फीडर से जुड़े सभी उपकरण जर्जर हैं तो तार टूट कर ऐसे टपक रहे हैं जैसे महुआ टपकता है।आपूर्ति में सुधार के लिए जेई बिहारी लाल से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नही हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!