February 16, 2026 3:35 am

पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ कर घंटों तक हंगामा करता रहा

सोनभद्र। पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस की तत्परता, संवाद कौशल एवं सूझबूझ से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15.02.2026 को सायंकाल विश्राम कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज में पत्नी की विदाई के लिए आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने धैर्य, संयम एवं प्रभावी संवाद स्थापित करते हुए युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की समझाइश और सूझबूझ भरे प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!