February 16, 2026 3:35 am

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली इस भव्य शिव बारात में हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए

सोनभद्र। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रंगीला कावड़ संघ द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और हजारों की संख्या में शिव भक्त शिव बारात में शामिल हुए।शिव बारात गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर महिला थाना, शीतला मंदिर चौक, धर्मशाला चौक होते हुए बरेला मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां समिति द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूरी यात्रा भक्तिमय माहौल में निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया। भगवान शिव, माता पार्वती एवं अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। शिव बारात में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। इस भव्य आयोजन से पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। यात्रा में मुख्य रूप से डॉ. धर्मवीर तिवारी, महेश कुमार सोनी, अविनाश कुशवाहा, श्याम उमर, योगेश सिंह, अखिलेश कश्यप, मनीष अग्रहरि, राजेश गुप्ता, विनोद केसरी, संजय जायसवाल, बलराम सोनी, अमित केसरी, सौरभ, सूरज, राहुल, दिनेश गुप्ता, दिनेश सोनी, अजय सिंह, दीपु सोनी, विवेक सोनी, श्रीराम सोनी, सोनू सोनी, सुरेश सोनी, अभिषेक सोनी, रवि केसरी, अविनाश शुक्ला, शुभम सोनी, अजय गुप्ता, संजय सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त शिव बारात में शामिल हुए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!